Jun 23, 2025

रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य हिन्दी अर्थ के साथ भाग 2

रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य हिन्दी अर्थ के साथ भाग 2

(भाग 1)                (भाग 3)

daily-use-english-sentences-with-hindi-meaning
daily-use-english-sentences-with-hindi-meaning-2


151. I'm very tired. (आयम वेरी टायर्ड) – मैं बहुत थक गया हूँ। मैं बहुत थक गई हूँ।

152. You have to go. (यू हैव टू गो) – तुम्हें जाना चाहिए।

153. We lack nothing. (वी लैक नथिंग) – हमारे पास किसी चीज़ की कमी नहीं है।

154. Did he go there? (डिड ही गो देयर) – क्या वह वहाँ गया था?

155. How old are you? (हाउ ओल्ड आर यू) – आप की उम्र क्या है?

156. I can't remember.(आय कांट रिमेम्बर) – मुझे याद नहीं हैं

157. I'm lucky today. (आयम लक्की टुडे) – आज मेरा नसीब अच्छा है।

158. She talks a lot. (शी टॉक्स अ लॉट) – वह बहुत बातें करती है।

159. I go every year. (आय गो एवरी ईयर) – मैं हर साल जाता हूँ।

160. Did you miss me? (डिड यू मिस मी) – क्या तुमने मुझे याद किया ?

161. I cooked dinner. (आय कुक्ड डिनर) – मैंने रात का खाना पकाया।

162. Get out of bed! (गेट आउट ऑफ़ बेड) – बिस्तर से बाहर निकलो !

163. I must leave now. (आय मस्ट लीव नाउ) – मुझे अब जाना चाहिए।

164. It's hot today. (इट्स हॉट टुडे) –  आज गर्मी है।

165. I don't know him. (आय डोंट नो हिम) – मैं उसे नहीं जानता।

166. Come sit with us. (कम सिट विथ अस) –  आओ हमारे साथ बैठो।

167. Where were you? (व्हेयर वेर यू) – तुम कहाँ थे? आप कहाँ थे?

168. I run every day. (आय रन एवरी डे) – मैं प्रतिदिन दौड़ लगाता हूँ।

169. Nobody's around. (नोबडीज अराउंड) – आसपास कोई नहीं है।

170. That isn't fair. (दॅट इज़न्ट फेयर) – यह उचित नहीं है।

171. Don't open that. (डोंट ओपन दॅट) – उसे मत खोलो।

172. Where's my pen? (व्हेयरज़ माय पेन) –मेरी कलम कहाँ है?

173. We'll call you. (वी विल कॉल यू) – हम आपको कॉल करेंगे।

174. Everyone smiled. (एवरीवन स्माइल्ड) – सब मुस्कुराए।

175. Happy New Year! (हैपी न्यू ईयर) – नववर्ष की शुभकामना।

176. I'm not very old.(आयम नॉट वेरी ओल्ड) – मैं बहुत बूढ़ी नहीं हूँ । मैं बहुत बूढ़ा नहीं हूँ ।

177. No, I didn't go. (नो, आय डिडन्ट गो) – नहीं, मैं नहीं गया।

178. Is this a book ? (इज़ दिस अ बुक) – क्या यह किताब है?

179. I have a problem. (आय हैव अ प्रॉब्लम) – मुझे एक समस्या है।

180. Are you a painter? (आर यू अ पेंटर) – क्या आप एक चित्रकार हैं?

181. Have a good time. (हैव अ गुड टाइम) –  आपका समय अच्छा गुजरें।

182. Cut the tomatoes. (कट द टमैटोज़) –  टमाटर काट लें।

183. Happy birthday! (हैपी बर्थडे) – जन्मदिन मुबारक !

184. I'm really tired.(आयम रियली टायर्ड) – मैं बहुत थक गया हूँ।

185. Let's fly kites. (लेट्स फ्लाय काइट्स) – चलो पतंग उड़ाते है!

186. It's your move. (इट्स योर मूव) – तुम्हारी चाल है।

187. He has long legs. (ही हैज़ लॉन्ग लेग्ज़) – उसके पैर लम्बे हैं।

188. Don't make noise. (डोंट मेक नॉइज़) – शोर मत करो।

189. Ramesh is my idol. (रमेश इज़ माय आइडल) –रमेश मेरा आदर्श है।

190. What's your age? (व्हॉट्स योर एज) – तुम्हारी उम्र क्या है?

191. Everyone waited. (एवरीवन वेटेड) – सभी ने इंतज़ार किया।

192. I live near here. (आय लिव निअर हिअर) – मैं यंहा पास में रहता हूँ।

193. Now stop playing. (नाउ स्टॉप प्लेइंग) – बस अब खेलना बंद करो।

194. Only God knows. (ओनली गॉड नोज़) – भगवान जाने। केवल भगवान जानता है ।

195. I have to go now. (आय हैव टू गो नाउ) –अब मुझे जाना होगा।

196. Do you have roti? (डू यू हैव रोटी) – क्या आपके पास रोटी है?

197. What time is it? (व्हॉट टाइम इज़ इट) – अभी कितने बजे हैं? क्या समय हुआ है?

198. Happy holidays. (हैपी हॉलीडेज़) – आपकी छुट्टियाँ मंगलमय हों ।

199. I like this one. (आय लाइक दिस वन) – मुझे यह वाला पसंद है।

200.Please sit down. (प्लीज़ सिट डाउन) – कृपया बैठ जाओ।

201.No one responded. (नो वन रिस्पॉन्डेड) – किसी ने जवाब नहीं दिया।

202.What's your name? (व्हॉट्स योर नेम) – आपका नाम क्या है?

203. It's very hot here. (इट्स वेरी हॉट हिअर) – यहाँ बहुत गरम है।

204. Do you remember me? (डू यू रिमेम्बर मी) – तुम्हें मैं याद हूँ क्या? तुमने मुझे पहचाना क्या ?

205. He began to shout. (ही बिगैन टू शाउट) – वह चिल्लाने लगा।

206. He waited his turn. (ही वेटेड हिज़ टर्न) – उसने अपनी बारी का इंतज़ार किया।

207. I haven't met him. (आय हैवन्ट मेट हिम) – मैं उससे नहीं मिला हूँ ।

208. I'm as tall as you. (आयम ऍज़ टॉल ऍज़ यू) –  मैं तुम्हारे जितना लम्बा हूँ।

209. Where's the beach? (व्हेयरज़ द बीच) –  समुद्र तट कहां है?

210. What is your name? (व्हॉट इज़ योर नेम) – तुम्हारा नाम क्या है? आपका नाम क्या है?

211. Tell me the truth. (टेल मी द ट्रुथ) – मुझे सच बताओ।

212.We're going home. (वी आर गोइंग होम) – हम घर जा रहें हैं।

213.Welcome to India. (वेलकम टू इंडिया) –  भारत में आपका स्वागत है।

214. It's too expensive. (इट्स टू एक्सपेंसिव) – यह बहुत महंगा है

215. Don't give up hope. (डोंट गिव अप होप) –  उम्मीद मत छोड़ो।

216. I have a headache. (आय हैव अ हेडेक) – मेरे सिर में दर्द हो रहा है। मुझे सिरदर्द हो रहा है।

217. He's a good person. (हीज़ अ गुड पर्सन) –  वह एक अच्छा इन्सान है।

218. I listen to music. (आय लिसन टू म्यूज़िक) – मैं संगीत सुनता हूँ।

219. I'll see you later.(आयल सी यू लेटर) – मैं तुम्हें बाद में देख लूँगा ।

220. Yes. That's right. (येस, दॅट्स राइट) – हाँ। ये सही है।

221. What is happiness? (व्हॉट इज़ हैपिनेस) –खुशी क्या होती है? सुख क्या होता है?

222. She isn't married. (शी इज़न्ट मैरिड) –वह शादीशुदा नहीं है।

223.Please follow me. (प्लीज़ फॉलो मी) – कृपया  मेरे साथ आईए।

224.Whose turn is it? (हूज़ टर्न इज़ इट) – किसकी बारी है?

225.You may be right. (यू मे बी राइट) – तुम शायद सही हो।

226. Everyone screamed. (एवरीवन स्क्रीम्ड) – सब चिल्लाए।

227. It was sort of fun. (इट वॉज़ सॉर्ट ऑफ फन) – वो मजेदार था

228. Don't throw stones. (डोंट थ्रो स्टोन्स) –  पत्थर मत फेंको।

229. He came to see me. (ही केम टू सी मी) –  वह मुझसे मिलने आया था।

230. He works at a bank. (ही वर्क्स ऍट अ बैंक) –  वह एक बैंक में काम करता है।

231. I saw him running.(आय सॉ हिम रनिंग) – मैंने उसे भागते हुए देखा।

232. I worked all night. (आय वर्क्ड ऑल नाइट) – मैंने पूरी रात काम किया ।

233. You have to leave. (यू हैव टू लीव) – तुम्हें जाना होगा।

234. We're against war. (वी आर अगेंस्ट वॉर) – हम युद्ध के ख़िलाफ़ हैं।

235. She has blue eyes. (शी हैज़ ब्लू आइज़) – उसकी नीली आँखें हैं।

236.Please sign here. (प्लीज़ साइन हिअर) – कृपया यहाँ अपना हस्ताक्षर कीजिए।

237.Where did you go?(व्हेयर डिड यू गो) – आप कहाँ गए थे?तुम कहाँ गए थे?

238. I cried all night. (आय क्राइड ऑल नाइट) – मैं रातभर रोया । मैं रातभर रोई ।

239. I have some money. (आय हैव सम मनी) – मेरे पास कुछ रुपए हैं।

240. It was my suitcase. (इट वॉज़ माय सूटकेस) – वह मेरा सूटकेस था।

241. Everyone likes her. (एवरीवन लाइक्स हर) – हर कोई उसे पसंद करता हैं।

242. He employs a maid. (ही एम्प्लॉइज़ अ मेड) – वह एक नौकरानी रखता है।

243. I admit my mistake. (आय एडमिट माय मिस्टेक) – मैं अपनी ग़लती मानता हूँ।

244. I'm really hungry. (आयम रियली हंग्री) – मैं वास्तव में भूखा हूँ ।

245. I watch television. (आय वॉच टेलीविज़न) – मैं टीवी देखता हूँ।

246. Are you busy today? (आर यू बिज़ी टुडे) –  क्या आज आप व्यस्त है? क्या तुम आज बिज़ी हो ?

247. We have good news. (वी हैव गुड न्यूज़) – हमारे पास अच्छी खबर है।

248. She began to sing. (शी बिगैन टू सिंग) – वह गाने लगी।

249.The car is ready. (द कार इज़ रेडी) – कार तैयार है।

250. Don't deceive him. (डोंट डीसिव हिम) – उसे धोखा मत दो।

251. I'm not like that. (आयम नॉट लाइक दॅट) – मैं वैसा नहीं हूँ।

252. It's not my fault. (इट्स नॉट माय फॉल्ट) – यह मेरी ग़लती नहीं है।

253. Turn on the Television. (टर्न ऑन द टेलीविज़न) – दूरदर्शन को चालू करो।

254. Put your hands up! (पुट योर हैंड्स अप) – अपने हाथ ऊपर करो !

255.This is your cup. (दिस इज़ योर कप) – यह आपका प्याला है।

256. Do you believe me? (डू यू बिलीव मी) –  क्या आप मुझपर विश्वास करते हैं ?

257. It started to snow. (इट स्टार्टेड टू स्नो) – बरफ़ गिरनी शुरू गो गई।

258. Everyone likes him. (एवरीवन लाइक्स हिम) –  उसे सब पसंद करते हैं।

259. He is walking now. (ही इज़ वॉकिंग नाउ) – अब वह चल रहा है।

260. I can read Hindi. (आय कैन रीड हिंदी) –  मैं हिन्दी पढ़ सकता हूँ।

261. I truly loved her. (आय ट्रूली लव्ड हर) – मैं उससे सच्चा प्यार करता था।

262. I was very thirsty. (आय वॉज़ वेरी थर्स्टी) – मैं बहुत प्यासा था।

263. Can we have a talk? (कैन वी हैव अ टॉक) – क्या हम बात कर सकते हैं?

264. We don't know her. (वी डोंट नो हर) – हम उसे नहीं जानते हैं।

265. It's starting now. (इट्स स्टार्टिंग नाउ) – यह अब शुरू हो रहा है।

266.This isn't right. (दिस इज़न्ट राइट) – यह सही नहीं है।

267. Didn't you go out? (डिडन्ट यू गो आउट) – क्या तुम बाहर नहीं गए थे?

268. The earth rotates. (द अर्थ रोटेट्स) – पृथ्वी घूमती है।

269. It looks like snow. (इट लुक्स लाइक स्नो) – वह बरफ़ जैसा दिखता है।

270. Have you gone nuts? (हैव यू गॉन नट्स) –क्या तुम पागल हो गए हो ?

271. He studied abroad. (ही स्टडीड अब्रॉड) – उन्होंने विदेश में पढ़ाई की।

272. I can't believe it! (आय कांट बिलीव इट) –  मैं विश्वास नहीं कर सकता !

273. I work for a bank. (आय वर्क फॉर अ बैंक) –मैं एक बैंक में काम करता हूँ।

274. I was born in 2002. (आय वॉज़ बॉर्न इन टू थाउज़ंड टू) – मेरा जन्म २००२ में हुआ था।

275. Come along with us. (कम अलॉन्ग विथ अस) – हमारे साथ आओ।

276. Ganesh may invite us. (गणेश मे इन्वाइट अस) – गणेश हमें आमंत्रित कर सकता है।

277. No one's in sight. (नो वन्स इन साइट) – आसपास कोई नहीं है।

278. What's the matter? (व्हॉट्स द मैटर) – क्या मामला है?

279.Dinesh is my friend. (दिनेश इज़ माय फ्रेंड) – दिनेश मेरा दोस्त है।

280.Can I do anything? (कैन आय डू एनीथिंग) – क्या मैं कुछ कर सकता हूँ?

281. It is already dark. (इट इज़ ऑलरेडी डार्क) – पहले से ही अंधेरा है।

282. He breathed deeply. (ही ब्रीद्ड डीप्ली) – उसने गहरी साँस ली।

283. He's already left. (हीज़ ऑलरेडी लेफ्ट) – वह पहले ही जा चुका है।

284. I do what I'm told. (आय डू व्हॉट आयम टोल्ड) –  मुझे जो कहा जाता हैं वही मैं करता हूं ।

285. I'm getting happy. (आयम गेटिंग हैपी) – मुझे खुशी हो रही है ।

286. My eyes are tired. (माय आइज़ आर टायर्ड) – मेरी आँखें थक गईं हैं।

287. I still don't know. (आय स्टिल डोंट नो) – मैं भी नहीं जानता।

288. Where is the book? (व्हेयर इज़ द बुक) –  किताब कहाँ है?

289. I sort of like him. (आय सॉर्ट ऑफ लाइक हिम) – मुझे वह अच्छा लगता है।

290. He is sure to come. (ही इज़ श्योर टू कम) – उसका आना तय है

291. I can drive a car.  (आय कैन ड्राइव अ कार) –  मैं कार चला सकता हूँ।

292. Where do you live? (व्हेयर डू यू लिव) – आप कहाँ रहते हैं? तुम कहाँ रहते हो?

293.We went shopping. (वी वेंट शॉपिंग) –  हम खरीदारी करने गए थे।

294.Birds build nests. (बर्ड्स बिल्ड नेस्ट्स) – पक्षी घोसले बनातें हैं।

295. He isn't my cousin. (ही इज़न्ट माय कज़िन) – वह मेरा चचेरा भाई नहीं है।

296. Try it once again. (ट्राय इट वन्स अगेन) – इसे एक बार फिरसे आजमाएं ।

297. He closed his eyes. (ही क्लोज्ड हिज़ आइज़) – उसने अपनी आँखें बंद कर लीं

298. I know her address. (आय नो हर एड्रेस) – मुझे उसका पता पता है।

299. I know those women. (आय नो दोज़ वुमन) – मैं उन महिलाओं को जानता हूँ।

300. Is this book yours? (इज़ दिस बुक यॉर्स) –क्या यह किताब तुम्हारी है?

          (भाग 1)                (भाग 3)

रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य हिन्दी अर्थ के साथ पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Whats app चॅनल लिंक के लिए यहाँ क्लिक करे। 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Important Grammar Rules (1-10). महत्त्वाचे व्याकरण नियम (१-१०)

  ✿ Important Grammar Rules   (1- 10) ✿ महत्त्वाचे व्याकरण नियम (१-१०) important-grammar-rules-1-10 ✅ Rule 1: Difference between Each and ...

Popular Posts